Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

बांस की पुलिया के सहारे जिंदगी, चार-पांच गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें; पक्का पुल नहीं बना तो आंदोलन की चेतावनी

डुमरिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत आस्ताकोवाली पंचायत के आस्ताकोवाली गांव स्थित पोड़ाडीहा टोला में ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जोखिम भरा सफर करने को मजबूर हैं। नाले पर स्थायी पुल नहीं होने के कारण ग्रामीण वर्षों से बांस की अस्थायी पुलिया के सहारे आवागमन कर रहे हैं।

यह बांस की पुलिया आसपास के चार से पांच गांवों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन बनी हुई है। प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर, महिलाएं और बुजुर्ग इसी पुलिया का इस्तेमाल करते हैं। बारिश के दौरान नाले का जलस्तर बढ़ने पर स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्थायी पुल निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। वर्षों बीत जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पक्के पुल का निर्माण शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्र के ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने आंदोलन की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!