
- श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह का संगम बनेगा गणेश पूजा मेला
मनोहरपुर : पश्चिम सिंहभूम के सबसे बड़े गणेश पूजा मेले की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मेला समिति के मुख्य संरक्षक एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने बताया कि इस वर्ष गणेश पूजा मेला अपने 27वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह मेला 14 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजित होगा, जबकि 28 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। आयोजन समिति ने मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : छऊ कला केंद्र के समग्र विकास के लिए बनेगा व्यापक प्रस्ताव, उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक
कटक के मूर्तिकार बनाएंगे प्रतिमा, भजन संध्या रहेगी आकर्षण
रंजित यादव ने बताया कि इस वर्ष गणेश प्रतिमा का निर्माण ओडिशा के कटक के अनुभवी मूर्तिकार द्वारा किया जा रहा है, जबकि भव्य पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के कारीगरों की देखरेख में होगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी भजन संध्या श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आसपास के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।




