
पोटका : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को पोटका प्रखंड में व्यापक स्तर पर अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के 32,477 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पूरे प्रखंड में 263 बूथ बनाए गए हैं, जहां स्वास्थ्य कर्मी बच्चों को पोलियो की खुराक दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष तैयारी की है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रह जाए। बूथों पर सुबह से ही अभिभावकों की भीड़ देखी गई और बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक
मुखिया ने बच्चों को दवा पिलाकर किया अभियान का उद्घाटन
अभियान का शुभारंभ हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कुम्हारपाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़ ने बताया कि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएगी, जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच सके। मुखिया ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अवश्य पोलियो की खुराक दिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और मजबूत बनाया जा सके।




