कोल्हान

जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव, कैटवॉक में महिलाओं ने लूटी वाहवाही

जादूगोड़ा। जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि महिला समिति की ओर से शनिवार को जादूगोड़ा सामुदायिक केंद्र में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 16 श्रृंगार से सजी महिलाओं ने सावन के उमंग, उल्लास और उत्साह का आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत जमशेदपुर ब्रह्मर्षि महिला समिति की अध्यक्ष अनीता सिंह, अन्नू सिंह, नूतन राय और निधि विद्यार्थी समेत अन्य महिलाओं ने भगवान परशुराम, भगवान भोले शंकर एवं सहजानंद सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ की।

महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, कैटवॉक और म्यूजिकल चेयर जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता भी हुई। महिलाओं ने भजन और फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किया। कैटवॉक के दौरान महिलाओं ने शानदार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम के समापन पर समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके दायित्वों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि समाज की कोषाध्यक्ष निधि विद्यार्थी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति की अध्यक्ष नूतन राय सहित समिति की सभी सम्मानित महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!