Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Baharagoda : बहरागोड़ा में पल्स पोलियो महाअभियान की शुरुआत, 22 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

220 बूथ और 12 मोबाइल यूनिट के माध्यम से चलाया जा रहा विशेष अभियान

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीनस्थ क्षेत्रों में रविवार को पल्स पोलियो महाअभियान का व्यापक स्तर पर शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत पांच वर्ष से कम आयु के लगभग 22 हजार बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 220 स्थायी बूथ स्थापित किए हैं, जबकि दूर-दराज और संवेदनशील क्षेत्रों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 12 मोबाइल यूनिट भी तैनात की गई हैं। अभियान के दौरान अभिभावकों में भी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों को बूथों तक लेकर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 32,477 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

500 स्वास्थ्यकर्मी निभा रहे अहम जिम्मेदारी

पल्स पोलियो अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए करीब 500 स्वास्थ्य योद्धा मैदान में डटे हुए हैं। इनमें आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहिया, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) तथा एएनएम शामिल हैं। ये सभी कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के साथ-साथ घर-घर संपर्क भी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य किसी भी बच्चे को पोलियो सुरक्षा कवच से वंचित न रहने देना है। इसके लिए लगातार निगरानी और क्षेत्रीय भ्रमण किया जा रहा है, ताकि लक्ष्य को पूरी तरह हासिल किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!