
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के चेंगजोड़ा में मुराहिर जलाशय (बुरूडीह डैम) से विस्थापित परिवारों को आवंटित भूमि से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक Somesh Chandra Soren ने विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने भूमि आवंटन, राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों तथा मूलभूत सुविधाओं की कमी से जुड़ी परेशानियों को रखा। विधायक ने सभी बिंदुओं को संज्ञान में लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में पल्स पोलियो महाअभियान की शुरुआत, 22 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि विस्थापित परिवारों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस महत्वपूर्ण विषय को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा, ताकि लंबित समस्याओं का समाधान जल्द हो सके। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर वे निरंतर सक्रिय हैं और विस्थापित परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहेंगे।




