Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक* 

चाईबासा: जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के असामयिक निधन पर कांग्रेस ने गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय और जगन्नाथपुर विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष सोनाराम सिंकु ने हादसे को बेहद दुखद बताते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि जमशेदपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। तृषा सिंह का असमय निधन दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि किसी माता-पिता के लिए अपनी संतान को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। इस कठिन समय में वे दीपिका पांडेय सिंह और उनके पूरे शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोगों के परिजनों के प्रति भी संवेदना जताई। त्रिशानु राय ने कहा कि हादसे में तृषा सिंह समेत सभी लोगों का असमय निधन बेहद दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक-संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

जगन्नाथपुर विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष सोनाराम सिंकु ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन की खबर से वे दुखी हैं। तृषा सिंह के निधन से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार को हुई क्षति अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार शोकाकुल परिवार के साथ है।

सोनाराम सिंकु ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिवारों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें। दोनों नेताओं ने सड़क हादसे में मृत सभी लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!