Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ महोत्सव का शुभारंभ

एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली, तिरंगा वितरण कर दिया देशभक्ति का संदेश

  • बिष्टुपुर परिसर से निकली तिरंगा रैली, देशभक्ति की भावना जागृत करने का दिया संदेश
  • स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वविद्यालय में देशभक्ति का माहौल

जमशेदपुर : कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविकाओं ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर परिसर से ‘हर घर तिरंगा’ रैली निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और महत्व के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार संवाद के जरिए करे समाधान – सुबोध श्रीवास्तव

तिरंगा वितरण कर राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से कराया अवगत

रैली के बाद छात्राओं ने बिष्टुपुर परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में तिरंगे का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसके महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. ग्लोरिया पूर्ति, प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. डी. पुष्प लता, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. छगनलाल अग्रवाल सहित एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!