Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : भाजपा का बंद पूरी तरह विफल रहा, जनता ने छात्र आंदोलन की राजनीति को नकारा – प्रताप कुमार यादव

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा पर छात्र आंदोलन को बाधित करने और माहौल बिगाड़ने का लगाया आरोप

  • छात्र आंदोलन में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर उठाए सवाल
  • छात्र आंदोलनों को राजनीतिक हस्तक्षेप से दूर रखने की उठी मांग

जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने बयान जारी कर भाजपा पर छात्र आंदोलन को प्रभावित करने और उसे राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रांची में छात्र हितों को लेकर चल रहा आंदोलन शुरुआती घंटों तक पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन बाद में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और कथित बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप से स्थिति बिगड़ी। प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि छात्रों की मांगों के समर्थन के बजाय भाजपा ने आंदोलन को बाधित कर उसे हिंसक दिशा देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे छात्रों के आंदोलन को प्रभावित करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी खिलाफ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यदि वह वास्तव में छात्र हितों के पक्ष में है तो शांतिपूर्ण आंदोलन में हस्तक्षेप की आवश्यकता क्यों पड़ी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ महोत्सव का शुभारंभ

जनता ने भाजपा के बंद को नहीं दिया समर्थन : कांग्रेस

प्रताप कुमार यादव ने दावा किया कि छात्र आंदोलन के दौरान लगे आरोपों और घटनाओं से जनता का ध्यान हटाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा बंद का आह्वान किया गया था, लेकिन झारखंड की जनता ने इसे पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में जनजीवन सामान्य रहा और आम लोगों ने बंद का समर्थन नहीं किया। कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार, यह बंद छात्र हितों के समर्थन में नहीं बल्कि राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश थी। उन्होंने कहा कि जनता अब राजनीतिक दलों की मंशा को समझती है और छात्र आंदोलनों का इस्तेमाल राजनीतिक स्वार्थ के लिए किए जाने को स्वीकार नहीं करती। उनके अनुसार, बंद के प्रति जनता की उदासीनता इस बात का संकेत है कि लोगों ने भाजपा के आह्वान को गंभीरता से नहीं लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार संवाद के जरिए करे समाधान – सुबोध श्रीवास्तव

छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश स्वीकार नहीं होगी

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी छात्र हितों और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक मांगों को कमजोर करने, आंदोलन को बदनाम करने अथवा राजनीतिक स्वार्थ के लिए उसका उपयोग करने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा। प्रताप कुमार यादव ने कहा कि छात्र रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और निष्पक्ष जांच जैसी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिन पर सरकार और संबंधित संस्थाओं को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता लोकतांत्रिक अधिकारों, शांतिपूर्ण आंदोलनों और छात्र हितों के साथ खड़ी है तथा किसी भी प्रकार के उपद्रव या राजनीतिक नौटंकी को समर्थन नहीं देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!