कोल्हान

विशाल तिरंगा यात्रा से गूंजा लौहनगरी, घाघीडीह मंडल ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जमशेदपुर। देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान एवं उनकी स्मृति में भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में विशाल एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा जी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरी लौहनगरी गूंज उठी।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी, लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी, पूर्वी जमशेदपुर की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी जी, प्रदेश प्रवक्ता एवं फायर ब्रांड नेता श्री अभय सिंह जी सहित पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता तथा हजारों की संख्या में राष्ट्रभक्त शामिल हुए।

घाघीडीह मंडल की रही सक्रिय भागीदारी

तिरंगा यात्रा में भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंडल के महामंत्री धीरज सिंह (मुन्ना) एवं रमेश प्रसाद, अशोक मिश्रा, उपाध्यक्ष गौरी शंकर सिंह ‘शेरा’, राजेश शर्मा, कमल राठौर, संदीप रजक, राकेश शर्मा, ललन गोस्वामी, सनी, छोटू, महावीर, विजय, विकास, रिंकू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।

घाघीडीह मंडल के कार्यकर्ता मंडल क्षेत्र में तिरंगा यात्रा के साथ भ्रमण करते हुए सुभाष मैदान पहुंचे, जहां यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति के इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने।

तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!