Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
POTKAकोल्हान

हाता चौक के नवनिर्मित मार्केट कॉम्प्लेक्स में दिखी दरारें, जिला परिषद सदस्य ने उठाए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत जुड़ी पंचायत के हाता चौक पर नवनिर्मित मार्केट कॉम्प्लेक्स सह बस स्टैंड के निर्माण कार्य को लेकर अचानक विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय दुकानदारों की शिकायत के बाद जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने मौके पर पहुंचकर भवन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान भवन की दीवारों पर बड़े-बड़े क्रैक पाए गए। सूरज मंडल ने कहा कि भवन का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह पूरा भी नहीं हुआ है, लेकिन दीवारों में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदक द्वारा इन दरारों को प्लास्टर कर छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि भवन की छत पर पानी जमा हो रहा है, जिसके कारण निर्माणाधीन दुकानों में अभी से पानी का सीपेज होने लगा है। साथ ही बिना उचित प्लास्टर किए ही पुट्टी किए जाने का आरोप भी लगाया गया।

जिला परिषद सदस्य ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर वरीय अधिकारियों और संबंधित मंत्री को लिखित शिकायत की जाएगी। यदि मामले में कार्रवाई और समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

मौके पर गणेश सरदार, मनोज सरदार, भाजपा पोटका मंडल अध्यक्ष सनत सी, कोवाली मंडल अध्यक्ष श्यामल प्रधान, पोल्टू मंडल, अंजन दास, कैलाश पात्र, प्रकाश सरदार और सिद्धेश महतो सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!