Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासाधर्मलोकल न्यूज़

संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद का जन्मोत्सव 19 सितंबर को, तैयारियों को लेकर समाज की बैठक

चाईबासा:- पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद के जन्मोत्सव को लेकर मध्यदेशीय समाज के लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के गणमान्य सदस्य काशीनाथ गुप्ता ने की।

19 सितंबर को श्रद्धा और उत्साह से मनेगा जन्मोत्सव

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा गणिनाथ गोविंद का जन्मोत्सव 19 सितंबर, शनिवार को बड़ाजामदा स्थित गणिनाथ मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज के सदस्यों ने तैयारियों पर चर्चा की और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया।

मंदिर निर्माण जल्द पूरा कराने पर जोर

बैठक में गणिनाथ मंदिर के अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने पर भी चर्चा हुई। समाज के सदस्यों ने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए आपसी सहयोग से आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप

समाज के युवक-युवतियों के विवाह संबंधों को सुगम बनाने के उद्देश्य से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का भी निर्णय लिया गया। इस ग्रुप में समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा साझा किए जाएंगे। इससे योग्य वर-वधू की तलाश में समाज के लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

हर माह बैठक आयोजित करने का निर्णय

बैठक में समाज की एकता और आपसी संबंधों को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि सामाजिक विषयों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए प्रत्येक माह समाज की बैठक आयोजित की जानी चाहिए। नियमित बैठक से समाज के लोगों के बीच संवाद, सहयोग और भाईचारा मजबूत होगा।

बैठक में मनीष गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, मणि शंकर प्रसाद, दीपक गुप्ता, अमित गुप्ता, मदन गुप्ता, धनंजय गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, प्रहलाद प्रसाद गुप्ता, रमेश गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद, विनोद गुप्ता और अशोक प्रसाद गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!