Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानशिक्षा जगत

कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर डीएवी में विशेष प्रार्थना सभा, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चाईबासा: कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने शहीदों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

विद्यालय के प्राचार्य सह-एआरओ ओ. पी. मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का साहस और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि उन अमर जवानों के त्याग और समर्पण का स्मरण कराने का अवसर है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा चार की छात्रा आहाना चक्रवर्ती ने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा पांच की छात्रा श्रेया कुमारी ने कार्यक्रम का सफल मंच संचालन किया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। प्राचार्य ओ. पी. मिश्रा ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का वातावरण बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!