मंडल कारा में जेल अदालत और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, दो मामलों का हुआ निष्पादन

चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

जेल अदालत के लिए गठित न्यायिक दंडाधिकारी मंजित साहू की पीठ ने प्रस्तुत मामलों की सुनवाई एवं समीक्षा की। इस दौरान दो मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया, जिससे संबंधित पक्षों को त्वरित न्यायिक राहत मिली।
कार्यक्रम के दौरान मंडल कारा में निरुद्ध पुरुष एवं महिला बंदियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंदियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक सुनील कुमार, संबंधित न्यायालय के कर्मचारीगण तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। डीएलएसए की ओर से बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य बंदियों को सुलभ कानूनी सहायता उपलब्ध कराना तथा उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण को सुनिश्चित करना है।




