Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
POTKA

पोटका में दबंगों का आतंक: बुजुर्ग मां के सामने सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा को जान से मारने की मिली धमकी, पोटका थाना में शिकायत दर्ज

जादूगोड़ा :पोटका थाना क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में घुसकर पोटका निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा को धमकाने, मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इधर सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने लिखित शिकायत आधार पर मामला जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
पोटका थाना क्षेत्र के पोटका गांव निवासी शंकर मुण्डा ने थाने में आवेदन दिया है। शंकर का आरोप है कि बुधवार 18 जून 2026 को सुबह करीब 11 बजे रामेश्वर सिंह सरदार नुतुनडीह बांगो अपने साथ अंचीन गोप, हेसेंलबिल निवासी, कृष्णा भकत मनहाडा निवासी व अन्य अज्ञात 100 लोगों के साथ उसके घर पहुंचा।

आरोप है कि सभी के हाथों में तीर-धनुष और अन्य हथियार थे। घर में घुसते ही आरोपियों ने शंकर और उसकी बीमार बुजुर्ग मां के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपियों ने शंकर को कॉलर से पकड़ा और जबरन घसीटते हुए पोटका थाना ले आए।

बीमार मां के सामने हुई मारपीट
शिकायतकर्ता शंकर मुण्डा के अनुसार उसकी मां चलने-फिरने में असमर्थ है और बीमार रहती है। आरोपियों ने बुजुर्ग महिला के सामने ही अपशब्द कहे और मारपीट की। शंकर ने आवेदन में लिखा है कि अगर भविष्य में उसके या उसके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके जिम्मेदार आरोपी ही होगे।

पुलिस ने दर्ज किया केस, ASI को सौंपी जांच
सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा की शिकायत पर पोटका थाना में कांड संख्या 34/2026 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बी एन एस की धारा 115(2), 352, 127 व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने मामले की जांच का जिम्मा ए एस आई नयनजुडू को सौंपा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पीड़ित की मांग
सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुण्डा ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपने और परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पोटका पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित शंकर मुंडा ने कहा कि पुलिस ने भरोसा जताया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!