Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Uncategorized

Jadugora : जादूगोड़ा में जेएलकेएम की बैठक में जन समस्याओं पर चर्चा, आसनबनी कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने की मांग,  आंदोलन की दी चेतावनी

जादूगोड़ा : जेएलकेएम नेताओं की एक बैठक सोमवार को जादूगोड़ा स्थित कारगिल चौक पर हुई। जिसमें जिला एवं प्रदेश कमिटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष भागीरथी हांसदा ने आसनबनी कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने, इसी गांव में स्थित आसनबनी  उप स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर की पदस्थापना, एम्बुलेंस व दवा सुविधा की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार ने पहल नहीं की तो क्षेत्र में जन आंदोलन चलाया जाएगा। ताकि ग्रामीणों की बुनियादी जरूरतें पूरी हो सके। इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव बिमल महतो ने कहा कि 12 साल पहले जिंदल स्टील कंपनी ने उद्योग लगाने के नाम पर  रैयतों से जमीन तो ली, लेकिन उद्योग नहीं लगा व किसानों की सैकड़ो एकड़ जमीन लुट ली गई। जिसके खिलाफ जमीन वापसी को लेकर  उनकी पार्टी जोरदार आंदोलन की तैयारी कर रही है। बैठक में जिला से लेकर प्रदेश की नई कमिटी का स्थानीय नेताओं ने माला पहनाकर  स्वागत किया। बैठक में उत्तम प्रामाणिक (पटमदा), फूल चांद  मुर्मू, (पटमदा) तपोदयुदी मंडल व रतन चंद्र महतो ( डोरका साईं), भागीरथी हांसदा (केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष,  अनुसूचित जनजाति) जालिम मार्डी  केंद्रीय उपाध्यक्ष, एसटी मोर्चा), तरुण महतो ( ईचागढ़ प्रत्याशी व केंद्रीय  उपाध्यक्ष), शैलेंद्र महतो (पूर्वी सिंहभूम जिला वरीय उपाध्यक्ष,) बिमल महतो जिला महासचिव (पूर्वी सिंहभूम), शंकर भक्त जिला महासचिव  समेत जिला व प्रदेश कमिटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : बुरूडीह डैम विस्थापितों की समस्याओं के समाधान को लेकर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने की बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!