हेमंत सोरेन की कार्यशैली से प्रभावित होकर सैकड़ों समर्थक झामुमो में शामिल, मंत्री दीपक बिरुवा ने किया स्वागत

चाईबासा: झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren की कार्यशैली एवं जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर सारंडा और गुआ क्षेत्र के सैकड़ों समर्थकों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। इसकी जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

चाईबासा परिसदन में आयोजित एक सादे समारोह में मंत्री Deepak Birua की मौजूदगी में सुखराम सांडिल, नीरज चौबे, रामेश्वर चाम्पिया, राजू गोप, कुरशो देवगम, बुधराम सिद्धू, सुमित दास और जगदीश कोड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक झामुमो में शामिल हुए।
कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, जिला संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सनातन पिंगुआ, छात्र मोर्चा जिला सचिव अनुज पूर्ति, जिला संगठन सचिव बृन्दावन गोप तथा सारंडा मानकी लादूरा देवगम समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नवनियुक्त सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर और युवाओं के हित में किए जा रहे प्रयासों से प्रभावित होकर उन्होंने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया।
इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुवा और पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में मंत्री दीपक बिरुवा, जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम एवं अन्य पदाधिकारियों ने नए सदस्यों को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे




