Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासा

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर झींकपानी वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, बुजुर्गों को अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

चाईबासा: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर झींकपानी स्थित संचार वृद्धाश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चाईबासा की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए चाईबासा मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में हुआ। गोईलकेरा में भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डीएलएसए के सचिव रवि चौधरी ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत उपेक्षा की स्थिति में वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण के लिए आवेदन कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर संपत्ति वापस लेने के लिए भी कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।

उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क कानूनी सहायता, अधिवक्ता, कानूनी सलाह और न्यायालय में पैरवी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही NALSA की वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी दी गई।

चिकित्सा पदाधिकारी ने वृद्धावस्था में स्वास्थ्य देखभाल को लेकर जरूरी जानकारी दी। वहीं वृद्धा पेंशन, आयुष्मान भारत कार्ड सहित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। जिला प्रशासन के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों के बीच बेडशीट, मच्छरदानी और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। भोजन की विशेष व्यवस्था के साथ चिकित्सीय जांच भी कराई गई। मौके पर कई वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें कानूनी सलाह दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!