Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासा

रतनलाल पेट्रोल पंप चौक पर बड़े नो-एंट्री बोर्ड की मांग

चाईबासा: शहर के बाजार और शहरी क्षेत्र में निर्धारित नो-एंट्री अवधि के दौरान भारी और बड़े वाहनों के प्रवेश से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रतनलाल पेट्रोल पंप चौक पर नो-एंट्री से संबंधित पर्याप्त और स्पष्ट सांकेतिक बोर्ड नहीं होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसे देखते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने प्रशासन और संबंधित विभाग से चौक पर दूर से दिखाई देने वाला बड़ा और स्पष्ट नो-एंट्री बोर्ड लगाने की मांग की है।

त्रिशानु राय ने कहा कि बाजार और शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर भी असर पड़ता है। कई बार नो-एंट्री की स्पष्ट जानकारी नहीं होने के कारण वाहन चालक अनजाने में प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं।

उन्होंने कहा कि रतनलाल पेट्रोल पंप चौक जैसे प्रमुख स्थान पर बड़ा सांकेतिक बोर्ड लगाया जाना जरूरी है, ताकि वाहन चालकों को पहले ही नो-एंट्री की जानकारी मिल सके और वे समय रहते वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर सकें।

त्रिशानु राय ने रतनलाल पेट्रोल पंप चौक सहित शहर के सभी प्रमुख नो-एंट्री वाले मार्गों पर पर्याप्त आकार के स्पष्ट और दूर से दिखाई देने वाले यातायात संकेतक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए नियमों का पालन कराने के साथ वाहन चालकों को नियमों की स्पष्ट जानकारी देना भी जरूरी है। उचित संकेतक लगाए जाने से जाम और संभावित दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!