कोल्हान

*मंत्री दीपक बिरुवा ने होटल ब्लू पर्ल का किया उद्घाटन*

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत आयता गांव में कुजू नदी के मनोरम तट पर नवनिर्मित होटल ब्लू पर्ल का उद्घाटन रविवार को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने किया। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बने इस होटल में लोगों को स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

होटल के मालिक चाईबासा के जाने-माने अधिवक्ता अवधेश गौंड हैं। उन्होंने शहर और आसपास के क्षेत्रों में होटल की बढ़ती मांग को देखते हुए होटल व्यवसाय के क्षेत्र में कदम रखा है। होटल के निर्माण से उनके परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।

कुजू नदी के किनारे स्थित होटल ब्लू पर्ल में लोगों को प्राकृतिक वातावरण के बीच समय बिताने और खानपान का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। होटल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कमरे भी बनाए गए हैं। इसके शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन समारोह में झारखंड राज्य बार काउंसिल के सदस्य एवं अधिवक्ता अनिल कुमार महतो, अधिवक्ता प्रदीप विश्वकर्मा, अधिवक्ता बीर सिंह बिरुली, पूर्व जिला परिषद सदस्य अभिषेक सिंकू, मुखिया दुर्गा देवगम, अधिवक्ता सिकन्दर ठाकुर, अधिवक्ता दीपक गुप्ता, अधिवक्ता विशाल शर्मा, अधिवक्ता किशोर महतो, मनोज भगत, श्याम किशोर प्रसाद, संतोष कुमार प्रसाद और विकास गौंड सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने नए होटल की शुरुआत पर प्रसन्नता जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!