Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

सोनाराम सिंकु बने पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष

चाईबासा: कांग्रेस ने पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में सोनाराम सिंकु की नियुक्ति की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद केसी वेणुगोपाल ने 19 अगस्त को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा की।

कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर सोनाराम सिंकु की नियुक्ति के प्रस्ताव को कांग्रेस अध्यक्ष ने मंजूरी प्रदान की है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय कार्यालय से जारी इस आदेश में जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया है।

सोनाराम सिंकु के जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पश्चिमी सिंहभूम में पार्टी संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस नियुक्ति को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड के विभिन्न जिलों में संगठनात्मक बदलाव किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम की जिम्मेदारी अब सोनाराम सिंकु को सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!