Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

शिक्षक भूपेंद्र कुमार पान का निधन, पैतृक गांव कुसमुंडा में हुआ अंतिम संस्कार

चाईबासा: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास के बड़े भाई एवं जगन्नाथपुर प्रखंड के पूर्ति दिघिया विद्यालय में कार्यरत शिक्षक भूपेंद्र कुमार पान (53) का टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), जमशेदपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, सहकर्मियों और परिचितों में शोक की लहर है।

शनिवार को भूपेंद्र कुमार पान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कुसमुंडा में गमगीन माहौल में किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत भूपेंद्र कुमार पान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कांग्रेसियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। उपस्थित लोगों ने भूपेंद्र कुमार पान के मिलनसार व्यवहार और सामाजिक योगदान को याद किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि भूपेंद्र कुमार पान का निधन परिवार के साथ-साथ उनके सहकर्मियों और परिचितों के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि अपने कार्य और व्यवहार के कारण भूपेंद्र कुमार पान लोगों के बीच अलग पहचान रखते थे। उनकी स्मृतियां हमेशा लोगों के बीच बनी रहेंगी।

भूपेंद्र कुमार पान जगन्नाथपुर प्रखंड के पूर्ति दिघिया विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। उनके निधन से विद्यालय परिवार एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में भी शोक का माहौल है।

अंतिम संस्कार में कांग्रेस प्रदेश सचिव मायाधर बेहरा, प्रदेश प्रतिनिधि मासूम रजा, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, आरजीपीआरएस जिला चेयरमैन रितेश तामसोय, प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश लागुरी, सुखलाल हेमब्रम, दिकु सावैयाँ, ललित दोराईबुरु, सिकुर गोप, ग्रामीण मुंडा सोमनाथ सिंकु सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!