Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
POTKAकोल्हान

ओलचिकी प्रचारक ठाकुर दास मुर्मू के निधन पर दुखनी सोरेन ने जताया शोक, चिरुगोड़ा पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना

जादूगोड़ा: ओलचिकी के प्रचारक सह असेका के सहायक कोषाध्यक्ष ठाकुर दास मुर्मू उर्फ भादो माझी (73) के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। हृदय गति रुकने से उनके निधन की सूचना मिलने के बाद समाजसेवी दुखनी सोरेन और सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा बुधवार को पोटका प्रखंड के माटकू पंचायत अंतर्गत चिरुगोड़ा गांव पहुंचे।

दोनों ने दिवंगत ठाकुर दास मुर्मू के शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। दुख की इस घड़ी में उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग देने और मजबूती के साथ उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

दुखनी सोरेन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। ठाकुर दास मुर्मू ओलचिकी भाषा-लिपि के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!