Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpur

राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मेगा आई चेक-अप कैंप, 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

जमशेदपुर: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने विष्णु नेत्रालय के सहयोग से राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मेगा आई चेक-अप कैंप का आयोजन किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेत्र संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान करना और उन्हें आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक करना था।

शिविर के दौरान कक्षा 5 से 8 तक के 80 विद्यार्थियों और 5 शिक्षकों समेत कुल 85 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 11 विद्यार्थियों में नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गईं। इन विद्यार्थियों को आगे के उपचार और विशेषज्ञ परामर्श के लिए विष्णु नेत्रालय रेफर किया गया।

क्लब की ओर से बताया गया कि बच्चों में आंखों की समस्या का समय रहते पता चलना बेहद जरूरी है। दृष्टि संबंधी परेशानी का सीधा असर उनकी पढ़ाई, एकाग्रता और दैनिक गतिविधियों पर पड़ सकता है। नियमित जांच के माध्यम से ऐसी समस्याओं की पहचान शुरुआती स्तर पर की जा सकती है।

कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब के 7 सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। क्लब ने विष्णु नेत्रालय की मेडिकल टीम, विद्यालय प्रबंधन और सभी शिक्षकों के सहयोग के लिए आभार जताया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी बच्चों और समुदाय के स्वास्थ्य को लेकर ऐसे जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!