Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpur

बर्मामाइंस में धूमधाम से संपन्न हुआ षष्ठम सावन प्राकृतिक महोत्सव

जमशेदपुर, 23 अगस्त। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की ओर से बर्मामाइंस गुरुद्वारा मैदान में षष्ठम सावन प्राकृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दिनेश साह के मार्गदर्शन एवं महिला समिति की अध्यक्ष नीतू कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक रंग देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ादेव की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, कराओके गायन, नृत्य, चित्रकला, लैंप बॉक्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

मुख्य अतिथि के रूप में साकची महिला थाना प्रभारी रीता पाल तथा विशिष्ट अतिथि समाज सेविका रीता पात्रा उपस्थित रहीं। समाज सेविका अनिंदिता ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र द्वारा दिनेश साह को पुनः पांच वर्षों के लिए जमशेदपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं नीतू कुमारी को भी पुनः पांच वर्षों के लिए महिला समिति की अध्यक्ष बनाए जाने पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। सावन प्रतियोगिता में गुड्डी देवी प्रथम, अंजू देवी द्वितीय और चंपा देवी तृतीय रहीं। सावन प्रिंसेस प्रतियोगिता में रानी कुमारी प्रथम, अंजलि कुमारी द्वितीय और अंसू कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला समिति, युवा समिति एवं विशेष कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!