Jamshedpur

‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ सेमिनार को लेकर तैयारियां तेज

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर आगामी 6 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं।

रविवार को विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में आगामी 27 अगस्त को पीपुल्स एकेडमी, न्यू बाराद्वारी में होने वाली प्रधानाध्यापकों की बैठक को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह बैठक अपराह्न 3 बजे से होगी, जिसमें कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए प्रधानाध्यापकों से सुझाव लिए जाएंगे।

बैठक में बताया गया कि शहर के सरकारी एवं निजी विद्यालयों से संपर्क शुरू कर दिया गया है। सेमिनार को लेकर शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों में उत्साह देखा जा रहा है।

6 सितंबर को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सुबह 9:30 बजे से पंजीकरण शुरू होगा। सुबह 10 से 11 बजे तक उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11:30 से 12:30 बजे तक प्राथमिक विद्यालयों, दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक माध्यमिक विद्यालयों से संबंधित सत्र होगा।

दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पर सत्र आयोजित किया जाएगा। वहीं, अंतिम सत्र 3:30 से शाम 4:30 बजे तक चलेगा, जिसमें छात्र आंदोलन के विभिन्न आयामों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, चंद्रदीप पांडेय, कृष्ण कुमार, अजय कुमार, नवनीत कुमार, विनीत और आदित्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!