Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : सुवर्ण वणिक समाज निर्मल नगर शाखा की युवा व महिला कमेटी का पुनर्गठन

उज्ज्वल दास बने युवा कमेटी के अध्यक्ष, महादेव सेन सचिव; सम्पा पोद्दार को महिला कमेटी की कमान

  • संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर

जमशेदपुर : सुवर्ण वणिक समाज निर्मल नगर शाखा की युवा एवं महिला कमेटी का पुनर्गठन रविवार देर शाम बाराद्वारी स्थित समाज भवन में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की कुलदेवी मां बाघेश्वरी देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह में समाज के प्रदेश अध्यक्ष संजय पोद्दार, महासचिव दीपक दत्ता, संरक्षक विश्वनाथ चंद्र, सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन दे, जिला अध्यक्ष रवि माझी सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज की संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत बनाने तथा युवा एवं महिला शक्ति की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने समाज की एकजुटता और सामाजिक दायित्वों को आगे बढ़ाने के लिए नई कमेटी को शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें : देशाउलि-जयरा के संरक्षण पर बनी रणनीति, नकटी बुरु में हुई ‘दुनुब’ बैठक

नई कमेटी के पदाधिकारियों का किया गया सम्मान

पुनर्गठन के तहत युवा कमेटी में पशुपति दत्ता को संरक्षक, उज्ज्वल दास को अध्यक्ष, महादेव सेन को सचिव तथा चंदन माझी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं महिला कमेटी में रीता दास को मुख्य संरक्षक, सबिता चंद्रा को संरक्षक, सम्पा पोद्दार को अध्यक्ष, काजल माझी को सचिव और रीना सेन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का प्रदेश एवं जिला कमेटी की ओर से फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!