कोल्हानचाईबासा

गुवा कल्याण नगर ग्राम संगठन ने पांच वर्ष पूरे होने पर मनाया स्थापना दिवस

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा के कल्याण नगर ग्राम संगठन के गठन के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने केक काटकर संगठन का पांचवां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में पूर्वी मुखिया बतौर अतिथि शामिल हुईं।

कार्यक्रम में संगठन की पदाधिकारी संजू कर्माकर, वंदना शर्मा, मीनू देवी, ललिता पड़ेया, जेंडर सीआरपी सहित ईसी सदस्य महादेवी सिन्हा, कल्पना बहादुर, आरती केसरी, अनुराधा राव, बसंती देवी, जवानी सैंडिल, पिंकी देवरी और अपरा लकड़ा समेत समूह से जुड़ी कई महिलाएं मौजूद थीं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने को लेकर चर्चा की गई। महिलाओं ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उन्हें एकजुट होकर काम करने और अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि समूह के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने और स्वरोजगार से जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं को बचत, छोटे व्यवसाय और सरकारी योजनाओं के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में संगठन की पांच वर्षों की गतिविधियों और उपलब्धियों पर चर्चा की गई। महिलाओं ने कहा कि बीते पांच वर्षों में संगठन ने महिलाओं को एकजुट करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई कार्य किए हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने भविष्य में भी एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और महिलाओं के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!