Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

ईश्वर पाठक प्लस टू विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर चार दिवसीय आयोजन

मनोहरपुर: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के निर्देश पर ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के तहत ईश्वर पाठक प्लस टू उच्च विद्यालय, मनोहरपुर में 27 से 30 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के तहत पुश-अप, प्लैंक, रस्साकसी तथा 50 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या सुरेन ने खेल, स्वास्थ्य और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं शिक्षक संदीप जेवियर भेंगरा ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल क्षेत्र में उनके योगदान की जानकारी विद्यार्थियों को दी।

कार्यक्रम के अंतिम दिन 30 अगस्त को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइकिल रैली निकाली गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मनीष कुमार, अनमोल सोए, ऊष्मा लकड़ा, महादेवी मुंडारी समेत सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक संदीप भेंगरा, ओलिव गुड़िया, अर्जुन प्रधान सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासन का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!