आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

डुमरिया: डुमरिया थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील टुडू, पिता स्वर्गीय बरियार टुडू, निवासी बरेडीह टोला, बेगनाडीह, थाना डुमरिया, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मामले में डुमरिया थाना कांड संख्या 14/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर संबंधित व्यक्ति को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप है।
पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में पहले यूडी केस दर्ज किया गया था। बाद में प्राप्त शिकायत और सामने आए तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है।




