Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म समाजशासन प्रशासन

Seraikela : 13 जुलाई को खरसावां पंचायत भवन में लगेगा लर्नर लाइसेंस शिविर, ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके अभ्यर्थियों से शिविर में आने की अपील

सरायकेला :  जिला परिवहन कार्यालय, सरायकेला-खरसावां की ओर से प्रखंडवार लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 13 जुलाई, 2026 को खरसावां  पंचायत भवन में लर्नर लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में हरीभंजा, बीटापुर, चिलगु, रीडींग, बुरुडीह, शिमला, खरसावां एवं जोजोडीह पंचायत के वे सभी आवेदक शामिल होंगे, जिन्होंने पूर्व से ऑनलाइन स्लॉट बुक कराया है। शिविर में लर्नर लाइसेंस के लिए दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच तथा लर्नर लाइसेंस परीक्षा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा संबंधित सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रति, स्लॉट बुकिंग की प्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर शिविर स्थल पर उपस्थित हों, ताकि लर्नर लाइसेंस की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराई जा सके।

जिला परिवहन कार्यालय ने आम नागरिकों से परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही ऑनलाइन सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही लर्नर लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ऑनलाइन आवेदन एवं स्लॉट बुकिंग करने का आग्रह किया गया है।

इसके अतिरिक्त सभी वाहन चालकों से वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन का परिचालन करने, यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की अपील की गई है।

आवेदक अपने साथ लाएं निम्न दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन की प्रति (Application Form), स्लॉट बुकिंग की प्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम में 178 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री दीपक बिरुआ और सांसद जोबा माझी ने दी शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!