कोल्हानझारखंड

Chaibasa : राजीव गांधी की जयंती पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

जगन्नाथपुर विधानसभा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भारतरत्न राजीव गांधी को नमन

चाईबासा : जगन्नाथपुर विधानसभा कार्यालय में भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सोनाराम सिंकु ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी उनके चित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर क्रांति और दूरसंचार के क्षेत्र में नई दिशा देने का कार्य किया, जिसका लाभ आज पूरा देश उठा रहा है।

इसे भी पढ़ें : कालियामकोचा झरना बना पर्यटकों का आकर्षण, सुरक्षा को लेकर स्थानीयों ने दी चेतावनी

आधुनिक और प्रगतिशील भारत के सपने को किया याद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनाराम सिंकु ने कहा कि राजीव गांधी का दूरदर्शी नेतृत्व भारत के विकास की नई शुरुआत था। युवाओं को सशक्त बनाने, विज्ञान और तकनीक को बढ़ावा देने तथा समावेशी विकास की उनकी सोच आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि आधुनिक, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोरायबुरू, मंजीत प्रधान, अफताब आलम, बिपिन लागुरी, सूरज चांपिया, विक्रम हेंब्रम, सावित्री जेराई, रंजीत गागराई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!