कोल्हानझारखंड

Chaibasa : नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु को कांग्रेसियों ने दी बधाई

परिसदन में पुष्पगुच्छ भेंट कर कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास, संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद

चाईबासा : कांग्रेस के नवनियुक्त पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष एवं जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परिसदन में पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में जिले में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, सक्रियता और जनसंपर्क क्षमता का लाभ संगठन को मिलेगा तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : राजीव गांधी की जयंती पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जताया भरोसा

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सोनाराम सिंकु लंबे समय से संगठन और जनसेवा से जुड़े रहे हैं तथा उनके नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम में कांग्रेस का संगठनात्मक आधार और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, कांग्रेस प्रदेश सचिव चंद्रशेखर दास, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयाँ, जय प्रकाश लागुरी, सिकुर गोप, सकारी दोंगो, संजय हेम्ब्रम, अशरफुल होदा, इम्तियाज खान, जहांगीर आलम, सोमा पुरती, मथुरा चंपिया, संतोष सिन्हा एवं जेना बिरुली सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!