Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानक्राइमशासन प्रशासन

Jamshedpur : डीडी बार हत्याकांड के फरार आरोपी ने किया बिस्टुपुर थाने में आत्समर्पण, रिमांड पर लिए गए निरज व बोदरा को पुलिस ने भेजा जेल

जमशेदपुर : बिस्टुपुर के चर्चित डीडी बार में हुई झड़प के बाद हिमांशु सिंह की मौत मामले में फरार आरोपी राघवेंद्र ने मंगलवार को बिस्टुपुर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया. उसके समर्पण के साथ ही इस मामले में अब तक दर्जनभर लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. राघवेंद्र पर आत्मसर्पण का दवाब बढ़ने पर अंततः उसने भी आत्मसमर्पण कर दिया. दूसरी ओर इस मामले में पुलिस रिमांड पर लिए गए डीबी बार के संचालक निरज सिंह, हत्याकांड का मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उरफ बोदरा को पुलिस ने वापस जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार पुछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उनकी पूर्व से जान पहचान है. घटना के दिन विवाद बढ़ने पर दोनों की फोन पर वार्ता हुई थी. उसी को आधार बनाकर पुलिस इस मामले उनकी संलिप्तता साबित करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में CBI की दस्तक, साइबर ठगी मामले में युवक से पुछताछ 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!