कोल्हान

बाघरायसाई के तीखे मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

राजनगर। हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर राजनगर थाना क्षेत्र के बाघरायसाई गांव के समीप बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तीखे मोड़ पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार चार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में पोटका थाना क्षेत्र के चारडीहा निवासी आकाश पात्रो (25) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, आकाश पात्रो, टीका राम सरदार (35), भोला सरदार (28) और हीरा गोप (36) एक हीरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल से राजनगर बाजार आए थे। शाम करीब पांच बजे बाजार से लौटने के दौरान बाघरायसाई के तीखे मोड़ के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें 108 एंबुलेंस और मालवाहक टेंपो से सीएचसी राजनगर पहुंचाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने आकाश पात्रो को मृत घोषित कर दिया।

घायल टीका राम सरदार, भोला सरदार और हीरा गोप का डॉ. श्याम सोरेन की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और हादसे की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!