Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म समाज

Jamshedpur : ब्लिंकिट राइडर्स का प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

एसडीओ व विधायक से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग

जमशेदपुर : ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधीन खुले ब्लिंकिट स्टोर बागबेड़ा (परसुडीह) में कार्यरत राइडर्स शुक्रवार से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए. जिसके कारण परसुडीह, बागबेड़ा, करनडीह समेत अन्य क्षेत्रों में सामान की डिलिवरी बूरी तरह प्रभावित हुई. राइडर्स का आरोप है कि कंपनी उनसे 24 घंटे तक काम ले रही है, लेकिन उसके एवज में मेहनाताना नहीं दे रही है. कमीशन बढ़ोतरी की बात कहने पर काम से बैठाने की धमकी दी जा रही है. इससे पहले शुक्रवार को सभी राइडर्स खासमहल में खुले स्टोर के समीप जमा हुए तथा कंपनी के फरमान का जमकर विरोध किया. साथ ही मांगे नहीं माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी. इससे पहले ब्लिंकिट राइडर्स ने एसडीओ, जुगसलाई के विधायक व परसुडीह थाना को मांग पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की. मांग पत्र में राइडर्स ने आरोप लगाया कि कंपनी 24 घंटे काम ले रही है. लेकिन उसके एवज में उचित मेहनाताना नहीं दे रही है. इन दिनों पेट्रोल के मूल्य में बृद्धि हुई है. लेकिन कंपनी कमीशन बढ़ोतरी की बजाय कटौती कर रही है. यहीं नहीं आपूर्ति क्षेत्र (कार्य क्षेत्र) भी घटा दिया गया है. राइडर्स ने आरोप लगाया कि हाल हीं में बिस्टुपुर में खुले ब्लिंकिट के नए स्टोर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य क्षेत्र घटाया गया है. राइडर्स ने बताया कि पहले प्रति किलोमीटर डिलिवरी देने पर 15 रुपये मिलते थे. जिसे घटाकर 9 रुपया कर दिया गया है. जिससे कमीशन प्रभावित हुआ है. राइडर्स का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी.

हड़ताल में दूसरे स्टोर के राइडर्स से शामिल होने की अपील

बागबेड़ा स्टोर में कार्यरत राइडर्स ने बताया कि कंपनी आज उनके साथ इस तरह का सौतेला व्यवहार कर रही है. आने वाले दिनों में यह प्रक्रिया दूसरे स्टोर में कार्यरत राइडर्स के साथ भी हो सकती है. इसलिए सभी राइडर्स ने बिस्टुपुर, काशीडीह, समेत अन्य स्टोर्स में कार्यरत राइडर्स से सहयोग की अपील की. ताकि प्रबंधन पर दवाब बनाय जा सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से पुलिया पर बैठे युवक की मौत, साथी की सूझबूझ से बची जान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!