Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानक्राइम

Jamshedpur : अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से पुलिया पर बैठे युवक की मौत, साथी की सूझबूझ से बची जान

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्सी पंचायत के कांकुशी गांव में बुधवार रात करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय रेन्डो देवगम की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह अपने साथी शिव शंकर लमाई के साथ गांव की पुलिया पर बैठकर मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान खेत से लौट रहा एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर दोनों की ओर आ गया।

मृतक के भतीजे सुखराम देवगम ने बताया कि रेन्डो देवगम और शिव शंकर लमाई पुलिया पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी समय खेत में हल चलाकर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया की ओर आ गया। खतरा देखते ही रेन्डो ने अपने साथी शिव शंकर लमाई को धक्का देकर पुलिया के नीचे गिरा दिया, जिससे उसे केवल मामूली चोटें आईं। हालांकि ट्रैक्टर का पिछला चक्का रेन्डो देवगम के ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सुखराम देवगम के अनुसार ट्रैक्टर काफी तेज गति में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक पड़ोसी गांव लादुराबासा का रहने वाला है और खेत में हल चलाकर वापस लौट रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही कुर्सी पंचायत के मुखिया निलेश देवगम ने मुफस्सिल थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। देर रात करीब 11:30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया गया।

हादसे के बाद कांकुशी गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि रेन्डो देवगम मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इसे भी पढ़ें : आरआईटी : एसपी के निर्देश पर आरआईटी थाना का बड़ा एक्शन, पांच गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार; फरार अभियुक्तों पर पुलिस का सख्त शिकंजा… 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!