Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Adityapur : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने हिमांशु कुमार सिंह के परिजनों से की मुलाकात, जताई संवेदना

आदित्यपुर स्थित आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

  • दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े दिखे जनप्रतिनिधि
  • समाजसेवी और राजनीतिक संगठनों ने भी जताया शोक

आदित्यपुर : बिष्टुपुर में अपराधियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में करणी सेना के जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह की हत्या के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा तथा झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित हरिओमनगर में उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उन्हें हिम्मत बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने दिवंगत हिमांशु कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में नियोजन विवाद गहराया, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के प्रतिनिधिमंडल ने यूसिल प्रबंधन से की मुलाकात

बिष्टुपुर हत्याकांड के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल

मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर आदित्यपुर के मेयर संजय सरदार सहित भाजपा और सामाजिक संगठनों से जुड़े कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने दिवंगत हिमांशु कुमार सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!