Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानक्राइम

Jamshedpur :  परसुडीह में तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत

दोषी हाइवा चालक पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

जमशेदपुर : सलगाझरी में भाजपा नेत्री सीमा मुंड़ा के 25 वर्षीय पुत्र आकाश उर्फ सुमित मुंडा को तड़के ( सुबह ) 5 : 30 बजे एक तेज रफ्तार हाइवा ने कुचला दिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक मोटरसाइकिल से टाटा मोटर्स में ड्यूटी जा रहा था। तभी संकीर्ण रास्ते में हेवी व्हीकल ( हाइवा ) ने उसे अपने चपेट में ले लिया। उधर इस हादसे के बाद नाराज लोग शव के साथ सड़क जाम कर दिये। जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

शव के साथ सड़क पर बिलखते परिजन ।

लोग मृतक के परिवार को मुआवजा एवं दोषी हाइवा चालक की गिरफ्तारी के साथ उक्त रास्ते से भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। सूचना पाकर परसूडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। वो स्थिति को सामान्य करने में जुटे हैं।

दुर्घटना से उठा बड़ा सवाल , किसके संरक्षण में रात में आता है हाइवा ?

घटनास्थल पर थानेदार एवं स्थानीय लोग।

लोगों ने बताया कि देर रात राजनीति विशेष के एक नेता के संरक्षण में दर्जन भर भारी वाहनों से उक्त संकीर्ण रास्ते से अवैध बालू और गिट्टी लाया जाता है। जिसे सारजमदा, परसूडीह , प्रमोथनगर आदि क्षेत्र में जमाखोरी की जाती है। तथा भोर होते हाइवा , डंफर को वापस ले जाया जाता है। इस दौरान हाइवा एवं डंफर की रफ्तार बहुत तेज होती है। लोगों ने सवाल किया कि बालू माफिया देर रात सघन आबादी वाले क्षेत्रों में हाइवे कैसे लाते हैं ? लोगों ने खनन विभाग तथा पुलिस प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया। समाचार लिखे जाने तक रास्ता अवरूद्ध है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : फरार मां-बेटी के घर पुलिस ने चिपकाया कोर्ट का इश्तिहार, 20 जून तक आत्मसमर्पण का निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!