Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Jadugora : पोटका के चंदनपुर में 25 लाख की लागत से बनने वाली जाहेरथान घेराबंदी का विवाद सुलझा, आईटीडीए के निदेशक ने बहुमत के आधार पर मोकरो हेंब्रम की अध्यक्षता वाली लाभुक समिति को सौंपा कार्यादेश

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत चंदनपुर  गांव में जाहेरथान निर्माण को लेकर जारी विवाद का समाधान हो गया. 25 लाख की लागत से बनने वाली चाहरदीवारी को लेकर गठित दो लाभुक समिति का मामला सुलझ गया. समेकित जनजाति विकास अभिकरण के निदेशक ने बहुमत के आधार पर बनी लाभुक समिति के अध्य्क्ष मोकरो हेंब्रम को गांव के जाहेथान की घेराबंदी का कार्यादेश की कॉपी सौंप दी। इधर कार्यादेश मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर  दौड़ गई.

लाभुक समिति के अध्यक्ष मकरो हेंब्रम व सचिव जादू हेंब्रम को मिठाई खिलाकर ग्रामीणा ने गांव में स्वागत किया।यहां बताते चले कि पोटका   प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीरज सिंह की मौजूदगी में विवाद को  सुलझाने के लिए तीसरी बार चंदनपुर गांव ग्राम सभा का आयोजित की गई. गांव के ग्राम प्रधान रामेश्वर हेंब्रम की अध्यक्षता में चंदनपुर गांव में आयोजित ग्राम सभा में पोटका प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीरज कुमार ने जाहेरथान निर्माण का कार्यादेश लाभुक समिति के अध्यक्ष मकरो हेंब्रम, सचिव जादू हेंब्रम व कोषाध्यक्ष सिंगराई हांसदा को सौंपा गया. यह ग्राम सभा बीते आठ मई 2025 को आयोजित गई थी। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामेश्वर हेंब्रम ने की थी।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : भाटीन गांव में आदिवासी युवाओं ने मनाया शिकार पर्व, मरांग बुरु से मांगी अच्छी बारिश की कामना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!