
पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत खैरपाल में Youth Club क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य श्री सूरज मंडल खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के बीच शामिल हुए और फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सूरज मंडल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में शौर्य यात्रा समिति के सौरभ मंडल, नीतीश दास सहित टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।




