Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ‘ऑल्टो बाबा’ की मौत, एक गंभीर

सरायकेला। सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर पावरिमेल के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान क्षेत्र के चर्चित ज्योतिषी कामाख्या बाबा उर्फ ‘ऑल्टो बाबा’ के रूप में हुई है। घायल महेंद्र जामुदा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, कामाख्या बाबा और महेंद्र जामुदा कार से कहीं जा रहे थे। पावरिमेल के पास महेंद्र जामुदा शौच के लिए कार से उतरे थे। बताया जा रहा है कि वापस लौटकर कार में बैठने के दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कामाख्या बाबा की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही संभावित मार्गों पर भी ट्रक की तलाश की जा रही है।

कामाख्या बाबा उर्फ ‘ऑल्टो बाबा’ क्षेत्र में ग्रह-नक्षत्र और कुंडली परामर्श के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान में जुटी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!