Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

एस जे डीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद

चाईबासा: स्थानीय एस जे डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

प्रार्थना सभा में प्राचार्य ने मेजर ध्यानचंद के जीवन, उपलब्धियों और खेल के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, लगन और देशभक्ति का संदेश देते हुए पढ़ाई के साथ खेलों में भी रुचि लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर छात्रा वैष्णवी नायक ने मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व एवं उपलब्धियों पर अपने विचार रखे। कक्षा आठवीं की छात्राओं ने समूह गान प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने कराटे, योग और ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में कक्षा नौवीं और दसवीं की छात्राओं के बीच खो-खो प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे विद्यालय परिसर में खेल भावना और उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल शिक्षक जयप्रकाश, प्रदीप बिरूआ, शिक्षिका सुमित्रा कुमारी, सीमा चौधरी सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंच संचालन छात्रा अरिसा सलाम ने किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के महत्व को समझने तथा मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!