Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Baharagoda : मानुषमुड़िया में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, 15 दिनों में कब्जा हटाने का आदेश

लैम्पस भवन के पीछे भूमि की मापी और सीमांकन पूरा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत स्थित लैम्पस भवन के पीछे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने के बाद अंचल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। अंचल अधिकारी राजा राम मुंडा के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का सीमांकन और मापी कार्य पूरा किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जमीन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया और संबंधित लोगों को सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को लेकर स्पष्ट जानकारी दी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा और अतिक्रमण मुक्त अभियान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर बहरागोड़ा में श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने याद किए संघर्ष और योगदान

समय सीमा के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

मापी के दौरान प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को 15 दिनों के भीतर स्वेच्छा से कब्जा हटाने का अंतिम अल्टीमेटम दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के बाद सरकारी भूमि को खाली कराने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान मुखिया राम मुर्मु, अमीन आशीष माहिती, कालू चंद, छोटना दासगुप्ता, मुन्ना दास, मलय पैड़ा, तुहीन राना, भोला नाथ भोल, विश्वजीत राना तथा सोमनाथ राना सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। प्रशासन ने लोगों से सरकारी जमीन की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!