Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Baharagoda : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर बहरागोड़ा में श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने याद किए संघर्ष और योगदान

दिशोम गुरु के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी की ओर से दिशोम गुरु एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने तथा समाज के वंचित और शोषित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शिबू सोरेन के झारखंड आंदोलन, सामाजिक न्याय और आदिवासी अधिकारों के लिए किए गए संघर्षों को याद किया गया।

इसे भी पढ़ें : लुथेरान उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर, छात्र-छात्राओं को बाल विवाह और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को बताया ऐतिहासिक योगदान

सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा ने कहा कि पृथक झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन में शिबू सोरेन की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। नेताओं ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा की मिसाल है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती रहेगी। कार्यक्रम में प्रो. श्याम मुर्मू, निर्मल दुबे, मिंटू पाल, गुरुचरण मांडी, पानसोरी हांसदा, रासबिहारी साहू, सुमित माईती, रिंकू माईती, जीत वाहन राउत, बिशु ओझा, जगदीश राय, बापी साहू, यदुपति राणा, बुद्धदेव साहू और समीर सोरेन सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!