कोल्हानचाईबासा

पश्चिम सिंहभूम के नौ खिलाड़ी सब-जूनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए धनबाद रवाना

चाईबासा: झारखंड एथलेटिक्स के तत्वावधान में धनबाद में 21 और 22 अगस्त को तीसरी सब-जूनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए नौ खिलाड़ी और एक कोच गुरुवार को ट्रेन से धनबाद के लिए रवाना हुए। जिले के खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों में उत्साह है और सभी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

अंडर-16 बालक वर्ग में महेश्वर सुंबरुई और रामानंद नायक 60 मीटर दौड़, कुणाल प्रधान लंबी कूद तथा उदित तिरीया गोला फेंक स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। वहीं अंडर-16 बालिका वर्ग में गुरुवारी बांकिरा 60 मीटर दौड़ में पश्चिम सिंहभूम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

अंडर-14 बालिका वर्ग में संध्या महतो ट्रायथलॉन बी, खुशी महतो ट्रायथलॉन सी और दिया परी देवगम ट्रायथलॉन ए स्पर्धा में भाग लेंगी। टीम के कोच पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी शिव हेंब्रम हैं।

जिला टीम के धनबाद रवाना होने पर पश्चिमी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक जोबा माझी, जगत माझी, मुकुंद रुंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष नीरज संदवार और बलराज हिंदवार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा महासचिव अजय नायक, संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग, अर्जुन महाकुड़, विजय वानरा, ओंकार महतो, संजीव बांहंदा, राजू, प्रीति, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, नरेंद्र, वैगो, लखिंदर, गुरु और पूनम सहित जिले के खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

जिले के खिलाड़ियों के धनबाद पहुंचने के बाद अब उनकी नजर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने पर होगी। पश्चिम सिंहभूम के इन युवा खिलाड़ियों से जिले को बेहतर परिणाम की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!