Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

चांडिल: चांडिल थाना क्षेत्र के गोलचक्कर स्थित शिव मंदिर के समीप शुक्रवार को करीब 11 बजे पैसेंजर ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ऑटो में सवार 12 वर्षीय बच्चा भी चोटिल हुआ है।

जानकारी के अनुसार पैसेंजर ऑटो चांडिल से गोलचक्कर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रही बाइक ऑटो से जा टकराई। दुर्घटना में चैनपुर निवासी बाइक सवार प्रतीक लाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ऑटो में सवार 12 वर्षीय बच्चे के सिर में चोट लगी।

घटना के बाद ऑटो चालक घायल बच्चे को प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित निजी नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराने के बाद वहां से चला गया। इधर, सूचना मिलने पर चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल प्रतीक लाहा को चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया। स्थिति अत्यंत गंभीर होने पर उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!