कोल्हान

*जिला स्कूल में राज्य स्थापना दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*

चाईबासा: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, जिला स्कूल, सदर चाईबासा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना, पश्चिमी सिंहभूम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान क्विज, निबंध, नृत्य, गायन, ड्रामा, कथा वाचन और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को झारखंड की समृद्ध विरासत, संस्कृति और विकास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार ने भी झारखंड के इतिहास, गौरवशाली परंपराओं और राज्य की विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी।

समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण के दौरान क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, जगन्नाथपुर राजेश पासवान ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और देश तथा समाज के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेने की बात कही। साथ ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिव कुमार मलिक, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सुभाष हेम्ब्रम, सुशील सिंह, माइकल मित्रा, प्रदीप कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सदर चाईबासा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अनुप जायसवाल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!