Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
POTKA

तालसा गांव में गोम्हा पर्व की धूम, रिंझा नृत्य ने बिखेरी मनमोहक छटा

जादूगोड़ा: यूसील के तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से सटे तालसा गांव में गोम्हा पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम आखड़ा में करम गोसांय की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और करम की डाली स्थापित की गई।

पर्व के दौरान गांव की महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में आखड़ा में एकत्रित हुए। पारंपरिक रिंझा नृत्य की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। नृत्य की धुन पर ग्रामीण जमकर झूमे और आदिवासी संस्कृति की मनमोहक छटा देखने को मिली।

माझी बाबा दुर्गा प्रसाद मुर्मू ने बताया कि गोम्हा पर्व आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण परंपरा है। कृषि कार्य के प्रथम चरण के समाप्त होने के बाद करम गोसांय की पूजा कर अच्छी फसल, पर्याप्त पानी, निरोग जीवन और गांव-समाज की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। पर्व के अवसर पर प्रत्येक घर में विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजन भी बनाए गए।

उन्होंने बताया कि शनिवार को बूढ़ी करम के साथ गोम्हा पर्व का समापन होगा। पूजा-अर्चना के दौरान माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू, नायके बाबा हबीराम मुर्मू, कुडाम नायके भगवान टुडू, जोगमाझी सोमय बेसरा, रघुनाथ टुडू, डोमन मुर्मू, कारु टुडू, बाबुलाल मुर्मू और वीरेश हेंब्रम समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!