POTKAझारखंड

Potka : पण्डियासाई की मुख्य सड़क सात महीने जलमग्न, आवागमन में भारी परेशानी

जलजमाव से छात्र, बुजुर्ग और ग्रामीण परेशान, बरसात में घरों तक पहुंच रहा पानी

पोटका : पोटका प्रखंड की कोवाली पंचायत अंतर्गत पण्डियासाई गांव में जलजमाव की समस्या ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष के लगभग सात महीने तक गांव की मुख्य सड़क पानी में डूबी रहती है, जिससे लोगों का सामान्य आवागमन प्रभावित होता है। सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब सड़क पर जमा पानी आसपास के घरों तक पहुंच जाता है। लगातार जलजमाव के कारण कई परिवारों को असुविधा झेलनी पड़ रही है, जबकि मिट्टी के घरों में नमी बढ़ने से उनके कमजोर होने और क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 24 वर्षों की आस्था संग बाबा धाम रवाना हुआ नवयुवक कांवरिया संघ का जत्था, अमरप्रीत सिंह काले ने दी शुभकामनाएं

सड़क और नाली निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक सड़क और नाली निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इससे गांव के लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। सूचना मिलने पर समाजसेवी दुखनी सोरेन और शंकर मुंडा गांव पहुंचे तथा जलजमाव वाले क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजेश बास्के और सौरभ कुमार भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मांग की कि जल्द से जल्द सड़क और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि हर वर्ष होने वाली इस समस्या से उन्हें राहत मिल सके और गांव का सामान्य जनजीवन सुचारु रूप से चल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!